फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   cracks in fields due to less rain crisis on paddy sowing in gpm

आंखों में 'बादलों' का पानी: कम बारिश के चलते खेतों में पड़ी दरारें, धान की बुवाई पर संकट से किसान परेशान

Thu, 27 Jul 2023 08:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 08:12 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला धान की सुंगधित किस्मों के लिए जाना जाता है। इस बार देरी से आए मानसून के बाद बादलों से कम बरसते पानी ने किसानों के माथे की लकीरों को गहरा कर दिया है। खेतों में दरारे पड़ने से धान की बुवाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
cracks in fields due to less rain crisis on paddy sowing in gpm
बारिश कम होने के कारण खेतों में पड़ी दरारें। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला धान की सुंगधित किस्मों के लिए जाना जाता है। इस बार देरी से आए मानसून के बाद बादलों से कम बरसते पानी ने किसानों के माथे की लकीरों को गहरा कर दिया है। खेतों में दरारे पड़ने से धान की बुवाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि यह अच्छा संकेत नहीं है। जिनके खेतों के आसपास सिंचाईं के साधन हैं, वहां तो ठीक है, लेकिन अन्य जगह स्थिति ठीक नहीं है। अगर बारिश और देरी से आती है तो धान की खेती के लिए हालात और बुरे हो जाएंगे। 

विज्ञापन




दरअसल, बिपरजॉय तूफान आने के बाद से लेट हुआ मानसून ने किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। उस पर कम बारिश और परेशानी का कारण बन गई है। जिले का पेंड्रा और मरवाही इलाके में खेतों की बुवाई अब तक नहीं हो पाई है। किसान जुताई के बाद अब बारिश का इंतजार कर रहा है। जिससे वह खेतों में रोपा लगा सके। आमतौर पर इन दिनों में धान के खेत पानी से लबालब भरे होते हैं, पर कम बारिश ने अब उनमें दरारें बना दी हैं। हालांकि किसानों को अभी उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष अब तक जिले में करीब 512मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि इस वर्ष 310 मिमी ही पानी बरसा है। पिछले वर्ष के मुकाबले 195 मिमी (38 प्रतिशत) कम बारिश रिकार्ड की गई। कृषि विभाग ने इस वर्ष 51700 हेक्टेयर में धान की फसल का लक्ष्य निर्धारित किया था। कम बारिश की वजह से करीब 16000 हेक्टेयर में धान की बुवाई बाकी है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को कम दिनों में तैयार होने वाली धान की फसल लगाने का सुझाव दिया है, पर इसके लिए उनके पास ऐसे बीज ही उपलब्ध नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed