फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Collector Leena Kamlesh Mandavi inspected hostels in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, अनियमितता की मिल रही थी शिकायत

Sun, 21 Jul 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आवासीय छात्रावासों में लगातार अनिमितता की शिकायत के बाद जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Collector Leena Kamlesh Mandavi inspected hostels in Gaurela Pendra Marwahi
कलेक्टर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आवासीय छात्रावासों में लगातार अनिमितता की शिकायत के बाद जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के छात्रावास से अनुपस्थित रहने पर कन्या आश्रम एवं बालक आश्रम बेलझीरिया के अधीक्षक एवं अधीक्षिका को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल जिले में लगातार छात्रावासों में अनिमितता की शिकायतें मिल रही थी और दूरस्थ इलाकों के आवासीय आदिवासी छात्रावासों से अधीक्षक नदारद रहते है और हॉस्टलों में बच्चे चौकीदारों के भरोसे रहते है जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है जिसके बाद जिले कि कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी ने दूरस्थ में बने छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरवाही के बेलझिरिया गांव स्थित छात्रावासों से नदारद मिले जिसके बाद तत्काल उन्हें निलबिंत कर दिया गया।
विज्ञापन


कलेक्टर के निलंबन आदेश में कहा गया है की छात्रावास के निरीक्षण दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के आश्रम से अनुपस्थित रहने एवं नियमित रूप से आश्रम में नहीं रहने के कारण बी.एस. मास्को अधीक्षक (प्रधान पाठक) आदिवासी बालक आश्रम बेलझिरिया, विकासखण्ड मरवाही और रियाज अंसारी अधीक्षिका (प्रधान पाठक) आदिवासी कन्या आश्रम बेलझिरिया विकासखण्ड मरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बी.एस. मास्को और रियाज अंसारी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला नियत किया जाता है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। कलेक्टर के औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed