Pendra: शिवलिंग से लिपटा दिखा कोबरा सांप, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पेंड्रा के बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान शंकर के शिवलिंग पर कोबरा शिवलिंग से लिपटा हुआ दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंड्रा के बांधा तालाब रोड पर तालाब के मेढ़ पर स्थित भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक बेबी कोबरा के लिपटे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काफी संख्या में लोग यह अद्भुत नजारा देखने पहुंचे। स्नेक मेन के नाम से मशहूर द्वारिका कोल ने मौके पर पहुंचकर बेबी कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।
पेंड्रा के बांधा तालाब रोड पर तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक बेबी कोबरा के लिपटे होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचे स्थानीय स्नैक मेन द्वारिका कोल के द्वारा बनाए गए दुर्लभ नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। द्वारिका कोल की मानें तो उन्हें किसी ने जानकारी दी थी कि पेंड्रा के बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान शंकर के शिवलिंग पर एक सांप शिवलिंग से लपटा हुआ है।
जिसके बाद द्वारिका मौके पर पहुंचे तो जो सांप था वह बेबी कोबरा था और कही से आकर शिवलिंग में लपट गया था। काफी समय तक सांप शिवलिंग से लपटा रहा। यह दुर्लभ नजारा देखकर काफी संख्या में वहां पर आसपास के लोग भी पहुंचे। जिसके बाद द्वारिका कोल ने उस सांप को वहां से सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कोबरा का शिवलिंग में लपटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.