फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CM gift to Gaurela Pendra Marwahi

गौरेला पेंड्रा मरवाही को सीएम की सौगात: 62 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 26 Sep 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 07:29 PM IST
सार

इसी कड़ी में उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की 62 करोड़ 96 लाख 73 हजार रूपए की लागत के 91 कार्य शामिल है। इनमें 19 करोड़ 68 लाख 76 हजार रूपए की लागत के 13 लोकार्पण और 43 करोड़ 27 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 78 भूमिपूजन के कार्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
CM gift to Gaurela Pendra Marwahi
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अपने रायपुर निवास कार्यालय से आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में राज्य के 26 जिलों में 6080 करोड़ रूपए की लागत के सात हजार 300 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसी कड़ी में उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की 62 करोड़ 96 लाख 73 हजार रूपए की लागत के 91 कार्य शामिल है। इनमें 19 करोड़ 68 लाख 76 हजार रूपए की लागत के 13 लोकार्पण और 43 करोड़ 27 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 78 भूमिपूजन के कार्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्येय वाक्य के साथ आम जनता की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ लगातार अधोसंरचना का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों के साथ ही किसानों, मजदूरों, वनवासियों, युवाओं-महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक जन हितैषी कार्य चलाए जा रहे हैं जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के अरपासभा कक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed