फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarh Job Alert: Opportunity to become teacher for 12th pass in GPM

Chhattisgarh Job Alert: 12वीं पास के लिए शिक्षक बनने का अवसर; विशेष पिछड़ी जनजाति के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

Mon, 12 Jun 2023 05:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों में विशेष पिछड़ी जनजाति के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षकों के 61 और भृत्य के 12 पदों पर सीधी भर्ती होगी। अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन 23 जून को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Job Alert: Opportunity to become teacher for 12th pass in GPM
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 12वीं पास भी शिक्षक बन सकते हैं। इसके अलावा पांवचीं पास के लिए भृत्य के पदों पर आवेदन किया जा सकता है। यह भर्तियां विशेष पिछड़ी जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई हैं। शिक्षकों के 61 और भृत्य के 12 पदों पर सीधी भर्ती होगी। अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन 23 जून को शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला में कर सकते हैं। 

विज्ञापन


नियुक्ति के पांच साल में लेनी होगी व्यावसायिक डिग्री
सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों में विशेष पिछड़ी जनजाति के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक शिक्षक टी संवर्ग के 61 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उच्चतर माध्यमिक अथवा समकक्ष है। नियुक्ति से पांच वर्ष के भीतर डीएड अथवा बीएड जैसे भी आवश्यक हो अभिप्राप्त करनी होगी। मेरिट सूची में डीएड योग्यता वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


जीपीएम जिले के निवासी ही कर सकते हैं आवेदन
इसी प्रकार भृत्य पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांचवीं है। शासकीय सेवा में कार्यरत आवेदकों को नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी पदों के भर्ती के लिए केवल जीपीएम जिले के निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति के अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन के साथ आधार कार्ड, जाति, निवास और रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पहाड़ी कोरवा के सम्बंध में स्थायी जाति प्रमाण पत्र जिसमें विकास अभिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें सर्वे क्रमांक का उल्लेख और आवेदक के संबंध दर्शाने वाला वंशवृक्ष संलग्न करना होगा। 
  • अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट के सम्बंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशो का पालन किया जाएगा। 
  • विज्ञप्ति पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में जिला कलेक्टर का निर्णय अंतिम मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed