{"_id":"68c5880021f61467d006df3c","slug":"chaos-due-to-failure-of-steering-of-a-passenger-bus-full-of-passengers-major-accident-averted-in-gpm-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: सवारियों से भरी यात्री बस की स्टेयरिंग फेल होने से अफरा-तफरी,टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: सवारियों से भरी यात्री बस की स्टेयरिंग फेल होने से अफरा-तफरी,टला बड़ा हादसा
Sat, 13 Sep 2025 08:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:35 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर आज उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सवारियों से भरी यात्री बस बंजारी घाट के अंतिम मोड़ पर स्टेरिंग फेल होने के बाद सड़क किनारे आकर घुस गई और वही रुक गई।
विज्ञापन
टला बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर आज उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सवारियों से भरी यात्री बस बंजारी घाट के अंतिम मोड़ पर स्टेरिंग फेल होने के बाद सड़क किनारे आकर घुस गई और वही रुक गई। हादसे में किसी को भी कोई हानि नही हुई पर बड़ा हादसा टल गया।यही हादसा अगर 100 मीटर पहले होता तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
पेंड्रा बिलासपुर बंजारी घाट में आज उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब मरवाही से चलकर बिलासपुर जाने को निकली दीप ट्रेवल्स की सवारियों से भरी यात्री बस करिआम से आगे बंजारी घाट में स्टेरिंग फेल होने के कारण घाट में सड़क किनारे जाकर रुक गई,,घाट में स्टेरिंग फेल होने के कारण बस के अंदर अफरा तफरी का माहौल बन गया पर राहत की बात यह रही कि बस खाई वाले मोड़ को पार करने के बाद सड़क किनारे जाकर रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। अगर यह बस 100 मीटर पीछे हादसे का शिकार होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।बस के धीरे होते ही तत्काल बस में मौजूद स्टॉप ने बड़े बड़े पत्थरो को बस के चक्कों के नीचे डाल कर बस को रोका और सवारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला तब कही जाकर सभी ने राहत की सास ली,,बतला दे कि यह बस मरवाही से बिलासपुर जाने वाली अंतिम बस होने के कारण सवारियों से भरी रहती है।
विज्ञापन