फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CBSE board closed government school, did not give admission to students in new

CBSE बोर्ड के स्कूल में सरकारी ताला: आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में किया मर्ज, पर छात्रों को नहीं दिया एडमिशन

Tue, 25 Apr 2023 03:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 03:32 PM IST
सार

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरएन चंद्रा ने बताया कि साल 2018 में तत्कालीन राज्य सरकार के निर्देश पर पेंड्रा में अंग्रेजी स्कूल खोला गया था। यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त था, लेकिन यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं थीं। 

विज्ञापन
CBSE board closed government school, did not give admission to students in new
पेंड्रा स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त शासकीय स्कूल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंडा-मरवाही स्थित जिले के अकेले सीबीएससी बोर्ड के सरकारी स्कूल में प्रशासन का ताला लग गया है। आठवीं तक संचालित इस स्कूल को राज्य सरकार के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में मर्ज किया जा रहा है। इस स्कूल के छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को तो स्वामी आत्मानंद में प्रवेश दिया गया है, लेकिन बाकी बच्चों को एडमिशन कहां मिलेगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा बच्चों के परिजन परेशान हैं। इस संबंध में छात्र-छात्राओं के परिजन मंगलवार को कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे थे। वहां से उन्हें उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन मिला है। 

विज्ञापन


दरअसल, पेंड्रा के पुरानी बस्ती में पांच साल पहले साल 2018 में सीबीएसई बोर्ड से संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्कूल खोला गया था। आठवीं तक संचालित इस स्कूल में आसपास के बच्चों ने एडमिशन लिया।  अचानक से प्रशासन ने साल 2022-23 के लिए स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से संचालित स्वामी आत्मानंद में मर्ज कर स्कूल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को अभी तक आत्मानंद में प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में यहां से पांचवीं पास करने वाले बच्चों के सामने संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पांचवीं पास करने वाले बच्चों के लिए प्रवेश को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। यह पांचवीं पास करने वाला पहला बैच है। इसमें 34 छात्र-छात्राएं हैं। यह सभी बच्चे आदिवासी और सामान्य परिवार से हैं। ऐसे में इनके लिए प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेना आसान नहीं है। इसे देखते हुए बच्चों के परिजनों ने कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। परिजनों की मांग है कि पांचवीं उत्तीर्ण करने वाले इन बच्चों को पेंड्रा स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी, इसलिए बंद किया गया
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरएन चंद्रा ने बताया कि साल 2018 में तत्कालीन राज्य सरकार के निर्देश पर पेंड्रा में अंग्रेजी स्कूल खोला गया था। यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त था, लेकिन यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं थीं। स्कूल में शिक्षकों की कमी थी। पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो रही थी। इसके बाद शासन ने क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दिया। ऐसे में इस स्कूल को बंद कर नए में मर्ज कर दिया गया है। जिसके चलते बच्चों को दिक्कत न हो। वहां पढ़ने वाले बच्चों को भी स्वामी आत्मानंद में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed