फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Cash and goods burnt to ashes due to fire in grocery shop in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: किराने की दुकान में आग लगने से कैश और सामान जलकर राख, वहीं घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला युवक

Fri, 05 Apr 2024 12:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 12:55 PM IST
सार

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वो दुकान में रखे किराना के सामान के साथ ही व्यापारियों को देने के लिए रखा नगदी भी आग में जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन
Cash and goods burnt to ashes due to fire in grocery shop in Gaurela Pendra Marwahi
दुकान का सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा के मझगवां गांव में स्थित एक किराने की दुकान में देर रात आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं दुकान में रखे किराना के सामान के साथ ही व्यापारियों को देने के लिए रखा गया नगदी भी जलकर खाक हुआ है। वहीं दुकान में शॉट सर्किट से आग लगने संभावना जताई जा रही हैं। 

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला जिले के पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गांव की घटना है, जहां पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के मझगवां गांव में स्थित किराने की दुकान में आग लग गई थी। दुकान में आग लगने की सूचना दुकान के मालिक को लगी तो वह दुकान पहुंचा पर दुकान पहुंचने से पहले ही दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित किराना दुकान संचालक जमुना प्रजापति ने बतलाया कि वो रोज की तरह दुकान को बंद करके घर चला गया था बाद में रात को आग लगने की सूचना पर वो दुकान पहुंचा पर उसके दुकान पहुंचने से पहले दुकान जल चुका था और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वो दुकान में रखे किराना के सामान के साथ ही व्यापारियों को देने के लिए रखा नगदी भी आग में जलकर खाक हो गया है।तो दुकान में शॉट सर्किट से आग लगने संभावना जताई जा रही हैं। साथ ही आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। वहीं पेण्ड्रा पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Cash and goods burnt to ashes due to fire in grocery shop in Gaurela Pendra Marwahi
घायल युवक का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला युवक 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही के बेलझिरिया गांव में रहने वाला युवक जली अवस्था में गांव के सड़क किनारे मिला है। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 

मरवाही थानाक्षेत्र के बेलझिरिया गांव में रहने वाले मुकुंद पाव को कल गांव में ही मुख्य सड़क किनारे कुछ लोग गम्भीर रूप से जली अवस्था में देखा और मामले की जानकारी मुकुंद के परिजनों को दी जिसके बाद परिजन मुकुंद को तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां पर मुकुंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकुंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।   

 

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो मुकुंद किसी इलेक्ट्रिक बर्न की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुआ है और बर्न लगभग 70 प्रतिशत तक है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि मुकुंद की मानसिक स्थिति ठीक नही रहती थी कल भी सुबह से वो घर के बाहर ही था बाद में उन्हें पता चला कि वो जली अवस्था मे सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed