फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bhupesh Baghel said innocent tribal villagers are being killed in Naxalite encounter in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: भूपेश बघेल बोले- बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, नक्सली मुठभेड़ में मारे जा रहे बेकसूर आदिवासी ग्रामीण

Sun, 16 Jun 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jun 2024 03:36 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आज अपने निजी प्रवास में तीर्थ पर्यटन की नगरी अमरकंटक और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले पहुंचे। जहां पर वे पूर्व न्यायाधीश और कांग्रेस नेता के घर पहुंचकर उनकी माँ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel said innocent tribal villagers are being killed in Naxalite encounter in Gaurela Pendra Marwahi
भूपेश बघेल, पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आज अपने निजी प्रवास में तीर्थ पर्यटन की नगरी अमरकंटक और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले पहुंचे। जहां पर वे पूर्व न्यायाधीश और कांग्रेस नेता के घर पहुंचकर उनकी माँ को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं स्थानीय पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा भी की। 

विज्ञापन

 

दरअसल भूपेश बघेल कल अमरकंटक पहुंचे थे लेकिन कल अम्बिकापुर में सिंहदेव जिनके घर गमी हो गई जिसके बाद वे सीधे अमरकंटक से अम्बिकापुर निकल गए थे और कल शाम वे अमरकंटक पहुचकर पूजा अर्चना के बाद आज पेण्ड्रा पहुंचे जहां पर वे पेण्ड्रा में कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते के निवास पहुंचकर उनकी माँ के निधन के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। 

विज्ञापन

 

स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बलौदा बाजार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि बलौदा बाजार में षड्यंत्र हुआ है पूरी घटना के दौरान प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं थी, स्थिति बेकाबू हो गई अब बहुत सारे ऐसे लोग भी पकड़े जा रहे हैं जिनका कोई अपराध नहीं है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिल रही है जिस पर मैं उन्हें बधाई देता हूँ पर मुठभेड़ में बेकसूर आदिवासी ग्रामीण मारे जा रहे हैं यह अनुचित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में पराजय का कारण समझ से परे हैं हमें उम्मीद थी कि हम छत्तीसगढ़ में 4 से 5 सीटे लेकर आएंगे, लेकिन यह भी है कि हमने तीन सीट बड़े कम अंतर से हारी। वहीं राहुल गांधी के रायबरेली या वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहां की यह स्वयं राहुल गांधी एवं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेंगे की राहुल गांधी कहां से सांसद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed