फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Action taken on illegal paddy storage

GPM News: अवैध धान भंडारण पर हुई कार्रवाई, पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी कर 7800 बोरी की जब्त

Sun, 14 Jan 2024 09:51 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Jan 2024 09:51 AM IST
सार

राइस मिल संचालक के द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए धान के भंडारण यार्ड में पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें लरकेनी गांव स्थित यार्ड को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Action taken on illegal paddy storage
GPM News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राइस मिल संचालक के द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए धान के भंडारण यार्ड में पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें लरकेनी गांव स्थित यार्ड को सील कर दिया गया है। साथ ही 7800 सात हजार आठ सौ बोरी कस्टम मिलिंग के लिए लाया गया धान, दो ट्रक सहित पूरे यार्ड को सील कर दिया गया है। वही अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पूरा मामला मरवाही के लरकेनी गांव स्थित संचालित साई एग्रो राइस मिल का है। स्थानीय प्रशासन को सूचना मिली कि राइस मिल संचालक के द्वारा राइस मिल की आड़ में अवैध तरीके से एक अस्थाई यार्ड तैयार करके वहां पर भारी मात्रा में शासकीय धान के भंडारण किया गया है और इस यार्ड का कोई भी दस्तावेज संबंधित राइस मिलर के पास नहीं है। जिसके बाद कल देरशाम स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा लरकेनी धनपुर रोड पर स्थित साई एग्रो राइस मिल के अवैध यार्ड पर प्रशासन ने दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed