{"_id":"6a0d27a4c058d44bbd0d9fe9","slug":"action-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4302293-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही: खनिज विभाग की धरपकड़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2 हाईवा वाहनों को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही: खनिज विभाग की धरपकड़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2 हाईवा वाहनों को किया जब्त
Wed, 20 May 2026 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
कलेक्टर की कड़ाई,खनिज खनिज विभाग एक्शन में।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने कोलबीरा और रूमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे दो हाईवा वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता दल द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान जांच के समय दो हाईवा वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते पाए गए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर टीम ने तत्काल दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। वाहन स्वामियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ शासन को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है।
विज्ञापन
