फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Accidents occurred at two places in Gaurela Pendra Marwahi, a high speed vehicle hit a truck from behind

GPM Accident: दो अलग-अलग हादसे... तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, नाले में घुसा वाहन

Sat, 22 Mar 2025 10:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गौरेला इलाके में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Accidents occurred at two places in Gaurela Pendra Marwahi, a high speed vehicle hit a truck from behind
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गौरेला इलाके में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


पहला हादसा गौरेला से वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर मथुरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। वहां एक सुबह स्कूल बस खड़ी थी, उसके आगे एक क्लोरीन के सिलेंडर से भरा ट्रक भी सड़क किनारे खड़ा हुआ था। नशे में धुत ट्रेलर चालक ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक जाकर स्कूल बस से टकरा गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने नशे में धुत ट्रेलर चालक को गौरेला पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग में स्थित गिरवर गांव का है। जहां पर वेंकटनगर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर सुबह 3.30 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा घुसा। सड़क पर दोनों ओर से लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा 112 पुलिस को दी। जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची। ट्रेलर चालक वहां से भाग गया और पुलिस ने 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर को सड़क से हटाया और बाधित यातायात को सामान्य कराया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों की मानें इस मार्ग पर काफी संख्या में कोयले से भरे ट्रेलर चलते हैं और आए दिन सड़क हादसों का डर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed