{"_id":"6a915489c0a69d62aa0bd438","slug":"a-woman-met-with-an-accident-while-on-her-way-to-her-parental-home-with-her-husband-to-tie-rakhis-to-her-brothers-she-has-been-admitted-to-the-district-hospital-for-treatment-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4659998-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: राखी बांधने मायके जा रही बहन का रास्ते में हुआ हादसा, पीछे से बाइक ने मारी टक्कर; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: राखी बांधने मायके जा रही बहन का रास्ते में हुआ हादसा, पीछे से बाइक ने मारी टक्कर; अस्पताल में भर्ती
Fri, 28 Aug 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 04:51 PM IST
सार
जिले में रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सजाने मायके जा रही एक महिला का त्योहार उस समय चिंता में बदल गया, जब रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। रामगढ़ गांव के पास पीछे से आई एक बाइक ने महिला की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
भाइयों को राखी बांधने जाने को निकली बहन हादसे का शिकार।।
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सजाने मायके जा रही एक महिला का त्योहार उस समय चिंता में बदल गया, जब रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। रामगढ़ गांव के पास पीछे से आई एक बाइक ने महिला की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसका पति सड़क पर गिर गए। महिला को सिर, हाथ और कंधे में चोटें आई हैं और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, क्षमा शिववती अपने पति दिनेश के साथ ससुराल रामगढ़ से मायके नवागांव के लिए बाइक से रवाना हुई थीं। दोनों रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ त्योहार मनाने जा रहे थे। घर से कुछ दूरी तय करने के बाद पीछे से आ रहे गांव के ही एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
अचानक हुई टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और क्षमा शिववती व उनके पति दिनेश सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिनेश को मामूली चोटें आईं, जबकि क्षमा को सिर, हाथ और कंधे में गंभीर चोट लगी। महिला के घायल होने के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने तत्काल मदद के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। दिनेश का भी प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों के मुताबिक, क्षमा भाइयों को राखी बांधने को लेकर काफी उत्साहित थीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने त्योहार की खुशियों को चिंता में बदल दिया। महिला के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सड़क पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर पीछे से आने वाले वाहनों की गति और दूरी पर ध्यान देने की जरूरत बताई गई। फिलहाल पुलिस स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और घायल महिला का उपचार जारी है।