फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A high speed vehicle hit two bike riders, one died and another got injured

GPM Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत और दूसरा घायल

Thu, 26 Sep 2024 08:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Sep 2024 08:26 AM IST
सार

पेंड्रा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन
A high speed vehicle hit two bike riders, one died and another got injured
GPM Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले फाइनेंस मैनेजर और उनका साथी बाइक से पेंड्रा के अमरपुर से अपना काम निपटाकर वापस पेंड्रा आ रहे थे। उसी दौरान पेंड्रा अमरपुर मुख्यमार्ग पर लल्लू ढाबा के पास पीछे तेज रफ्तार आ रहे कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहे शख्स की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक टक्कर लगने से सड़क से दूर जा गिरा और हेलमेट पहने होने के चलते बाल बाल बच गया। उसे मामूली चोट ही आई। जिसके बाद आसपास के लोग उन दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के कोतमा के बदरा के रहने वाले श्रीकांत पांडेय के रूप में हुई है, जिसने 20 दिन पहले ही पेंड्रा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में फाइनेंस मैनेजर के रूप में जॉइनिंग की थी। घटना की सूचना पर पेंड्रा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है तो घटना के बाद से ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार हुए है उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed