फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   goods train collided with car, two injured in korba

Korba: सामने से आ रही थी मालगाड़ी, फिर भी पार करने लगा ट्रैक, टक्कर से दूर गिरी कार, दो घायल

Wed, 14 Dec 2022 09:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Dec 2022 09:01 PM IST
सार

हादसे के बाद मालगाड़ी भी रोकी गई। लोको पायलट ने बताया कि मालगाड़ी की टक्कर से कार दूर रेलवे ट्रेक के किनारे जाकर गिरी। चालक और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

विज्ञापन
goods train collided with car, two injured in korba
मालगाड़ी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को मालगाड़ी की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूर जाकर गिरी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और मालगाड़ी भी रोक दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा गेवरा रोड रेलखंड पर कुसमुंडा इलाके में एक स्थान पर हादसा हुआ है। यहां दो रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं, लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बीच से पार होने के लिए छोटा सा रास्ता बना दिया है। बुधवार को मालगाड़ी कोयला लोड कर एनटीपीसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोरबा निवासी ठेकेदार सतीश अग्रवाल कुसमुंडा से लौट रहा था। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि सामने से मालगाड़ी को आते हुए देखकर भी सतीश रेलवे ट्रैक पार करने लगा। इंजन और दो डिब्बे तब तक पार हो चुके थे, लेकिन इसके बाद भी सतीश ने रफ्तार कम नहीं की और वह मालगाड़ी से जा टकराया। टक्कर लगते ही कार उछलकर दूर जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को सिर पर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed