{"_id":"64e7679595c2afcb49041717","slug":"good-news-for-students-admission-in-nursing-course-till-august-27-in-cg-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छात्रों के लिए खुशखबरी; अब 27 अगस्त तक नर्सिंग कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन, इस लिंक से करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छात्रों के लिए खुशखबरी; अब 27 अगस्त तक नर्सिंग कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन, इस लिंक से करें अप्लाई
Thu, 24 Aug 2023 07:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए एक और मौका दिया गया है। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए एक और मौका दिया गया है। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन फॉर्म की तय तिथि 24 अगस्त को बढ़ाकर 27 अगस्त कर दिया गया है। अभ्यर्थी 27 अगस्त को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय और निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए तारीख बढ़ा दी गई है चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से इन ऑनलाइन आवेदनों के माध्यम से बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.cgdme.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा विभाग नर्सिंग पाठ्यक्रम काउसलिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. देवप्रिय रथ ने बताया कि नर्सिंग प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक हजार रुपए और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच सौ रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही संस्था का चयन भी करना होगा। इसके लिए और समय नहीं दिया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद गलतियों की सुधार के लिए लास्ट 27 अगस्त तक ही रहेगा।
विज्ञापन
आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए एक हजार रुपए अतिरिक्त जमा करना होगा। इस समय समय ई-मेल और मोबाइल नंबर नहीं बदलेंगे। स्कूटनी और प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 और संशोधन नियम 2022 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए काउसलिंग, आवंटन आदि चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.cgdme.in पर जानकारी ले सकते हैं।