फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   gold-diamond and platinum thief arrested by police in raipur

Raipur: गोल्ड-डायमंड और प्लेटिनम समेत लाखों रुपए की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 01 Jun 2023 06:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 06:39 PM IST
सार

रायपुर के खम्हारडीह में एक घर से लाखों रुपए की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 24 तोला जेवरात जब्त किया है।

विज्ञापन
gold-diamond and platinum thief arrested by police in raipur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर के खम्हारडीह में एक घर से लाखों रुपए की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 24 तोला जेवरात जब्त किया है। इनमें सोना, हीरा और प्लेटिनम के आभूषण शामिल हैं। वहीं नगदी 80 हजार 500 रुपए भी जब्त किया है। जेवरात और पैसे समेत कुल 16 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में गीतांजली नगर रायपुर निवासी प्रार्थी अब्दुल गनी खान ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार के साथ गांव गया हुआ था। इस दौरान घर में कर्मचारी रह रहे थे। उसे 15 अप्रैल को फोन के माध्यम से बताया गया कि घर में चोरी हो गया है। प्रार्थी गांव से रायपुर आकर देखा तो घर में सोने का हार, सोने की चैन, चूडी, डायमंड अंगूठी, प्लेटिनम अंगूठी, कान का प्लेटिनम टॉप्स, अन्य सोने के जेवरात और नगदी रुपए गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना क्षेत्र के पुलिस टीम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को खोजबीन कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने मुखबिर लगाया और घर से संबंधी लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली।  पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना कुबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने, हीरे और प्लेटिनम के जेवरात कुल 24 तोला जब्त किया। वहीं नगदी रुपए 80 हजार 500 समेत कुल मशरुका की कीमत 16 लाख आंकी गई है। आरोपी पहले भी आंध्रप्रदेश से चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। तेलीबांधा रायपुर निवासी आरोपी डी. रवि राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के सोने, जेवरात को ओडिशा में बेचना बताया। उसने प्लेटिनम के कुछ जेवरातों को नकली समझकर फेंक दिया। उसने बताया कि वह चोरी के  रुपए से एक मकान दा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed