{"_id":"66b4b8e6b00f025ac20703ab","slug":"girl-student-studying-in-bedre-girls-hostel-of-bijapur-died-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: बेदरे कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, आदिम जाति कल्याण विभाग की टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: बेदरे कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, आदिम जाति कल्याण विभाग की टीम रवाना
Thu, 08 Aug 2024 05:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:54 PM IST
सार
बीजापुर जिले के बेदरे कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई है। विभाग की ओर से दो टीम बनाकर रवाना किया गया। बेदरे में नेटवर्क की समस्या है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
भैरमगढ़ ब्लॉक के बेदरे कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. आंनद जी सिंह ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। विभाग की ओर से दो टीम बनाकर रवाना किया गया। बेदरे में नेटवर्क की समस्या है। वहां की अधिक्षिका से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। टीम के आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों से छात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी। बेदरे कन्या छात्रावास की अधिक्षिका कमला ताडो हैं। हालांकि छात्रा की मौत किस बीमारी से हुई है और इलाज में अधिक्षिका ने किसी तरह की लापरवाही बरती है या नहीं यह जांच का विषय है। लेकिन एक मासूम छात्रा की मौत हो जाना यह दुखद है। पिछले महीने 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच मलेरिया की बीमारी से दो मासूम बच्चियों की मौत हुई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को बीजापुर आना पड़ा था।
विज्ञापन