फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl consumed poison and died during treatment In Jagdalpur

Jagdalpur: कॉलेज जाने की बात कहकर बाइक से दोस्त के साथ गई युवती, बैग से निकालकर खाया जहर; इलाज के दौरान मौत

Tue, 03 Jun 2025 02:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 03 Jun 2025 02:25 PM IST
सार

दंतेवाड़ा में एक युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और जांच शुरू की।

विज्ञापन
girl consumed poison and died during treatment In Jagdalpur
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर निवासी एक युवती ने 19 मई को जगदलपुर में जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल (मेकाज) में उसकी मौत हो गई। परपा थाना प्रभारी के अनुसार, आईआईटी दंतेवाड़ा में कोपा विभाग की छात्रा ने परिजनों को कॉलेज जाने की बात कहकर अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक से जगदलपुर का रुख किया था। वहां किसी कारणवश उसने बैग में रखे जहर को खा लिया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसके दोस्त ने उसे मेकाज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही दोनों अस्पताल से फरार हो गए। घर पहुंचने पर युवती ने जहर खाने की बात परिजनों से छिपाई। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण फिर मेकाज रेफर किया गया। मेकाज में एमआईसीयू में भर्ती करने के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि युवती ने जहर क्यों खाया, बैग में जहर क्यों रखा और कॉलेज के बहाने जगदलपुर क्यों गई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed