फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl along with her lover created a false story of kidnapping in Sakti

CHO ने रची अपहरण की झूठी कहानी: प्रेमी को परिजनों की नजरों में बनाना चाहती थी हीरो, दोनों गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 04:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

सक्ति जिले के कचहरी चौक के पास से स्वस्थ विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत अनुपमा जलतारे ने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। अपने प्रेमी के साथ मिलाकर अपहरण कर 15 लाख रु. की फिरौती की रकम घर वालों से मांगी थी।

विज्ञापन
girl along with her lover created a false story of kidnapping in Sakti
पुलिस की गिरफ्त में दोनों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति जिले के कचहरी चौक के पास से स्वस्थ विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत अनुपमा जलतारे ने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। अपने प्रेमी के साथ मिलाकर अपहरण कर 15 लाख रु. की फिरौती की रकम घर वालों से मांगी थी। आरोपी युवती अपने प्रेमी महेंद्र जांगड़े को घरवालों के नजरों में बनाना चाहती थी हीरो,सक्ति पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, सक्ति पुलिस और बिलासपुर पुलिस ने सीएचओ अनुपमा जलतारे को उसके प्रेमी महेंद्र जांगडे के साथ बिलासपुर के स्वर्ण भूमि देवनंदन नगर सरकंडा होटल से दोनों को बरामद किया गया था। सक्ति पुलिस दोनो को लेकर पहुंची और सीएचओ अनुपमा से पूछताछ करने पर बताई की वह महेंद्र को पसंद करती है और घर के लोग नहीं मानेगा इस बात को लेकर 27 जून की शाम को महेंद्र को फोन कर सक्ति बुलाई थी। अनुपमा अपने भाई के साथ कचहरी चौक सक्ति गई हुई थी। इस बीच अपने भाई को ठंडे पानी पीने की बात कही जिसपर वह पानी लेने चला गया। जब वापस आया तो उसकी बहन नही थी। वह अपने प्रेमी महेंद्र जांगड़े के साथ मोटर साइकिल में बैठकर बिलासपुर जाने की बात कही। उसी रात 9.38 बजे  उसकी बहन के फोन से भाई कालेश्वर के फोन पर अपहरण की बात कहते हुए 15 लाख रु की मांग की, नहीं देने पर मारकर बोरी में भर कर फेकने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपमा ने यह भी बताया की घर के लोग 15 लाख रुपए का इंतजाम नहीं कर पाएंगे। इसलिए वह अपने प्रेमी महेंद्र जांगड़े के साथ घर पहुंचती और इसने पूरे पैसे देने की बात कहते हुए घर वालों की नजर में शादी के लिए अच्छा लड़का साबित करना चाहती थी। इस लिए अपहरण की झूठी कहानी रची गई थी। सक्ति पुलिस ने सीएओ अनुपमा और महेंद्र जांगड़े के खिलाफ धारा 120 बी 384 कायम कर दोनो प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 


 गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता :-
1 महेंद्र जांगडे पिता राजेंद्र जांगडे उम्र 28 वर्ष साकिन मकान नं 39 अमन नगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा स्थाई पता ग्राम अनंतपुर टेडहाधौरा थाना मुंगेली जिला मुंगेली कार्य :- एन०टी०पी०सी० कोरबा के सेफटी डिपार्टमेंट मे ठेका इंजीनियर है।

2 अनुपमा जलतारे पिता रामनाथ जलतारे उम्र साकिन चिस्दा थाना हसौद जिला सक्ती हाल मुकाम ग्राम सराईपाली  जिला सक्ती। कार्य :- उप स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली जिला सक्ती में सी०एच०ओ० के पद पर कार्यरत है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed