PM Modi Kanker Live: पीएम बोले- विकास और कांग्रेस एक साथ नहीं रह सकते, हमारा मिशन पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा
PM Modi in Kanker Live in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर में चुनावी सभा करेंगे। इसको लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने पहले से तैयार कर ली है। पीएम के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा भी चाकचौबंद कर ली गई है। पहले चरण के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरे में तेजी आ रही है। सभी केंद्रीय नेताओं का आने-जाने का सिलसिला जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कांग्रेस के लोग कोयले में खा रहे कमीशन
पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस की सरकार जब भ्रष्टाचार करती है तो सिर्फ राज्य का नुकसान नहीं होता, बल्कि हर परिवार का नुकसान होता है। आपका कोयला है, लेकिन आपको बिजली पर्याप्त मिलती नहीं। वजह जानते हैं क्या है? कांग्रेस के लोग आपके कोयले में भी कमीशन खा रहे हैं। बीते पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के तेंदुपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है। पिछली भाजपा सरकार बहुत बड़ी मात्रा में तेंदुपत्ता की खरीद करती थी, ज्यादा बोनस देती थी, दूसरी सुविधाएं देती थी। कांग्रेस सरकार ने इन सब पर ब्रेक लगा दिया।इतिहास पहली बार आदिवासी परिवार की बेटी राष्ट्रपति बनीं
'देश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। उनके खिलाफ अपप्रचार किया, भला बुरा कहा, कांग्रेस का ये विरोध भाजपा के खिलाफ नहीं था, बल्कि आदिवासी बेटी के विरोध में था। छत्तीसगढ़ के हर आदिवासी को, आदिवासी बेटी का ये अपमान हमेशा याद रखना है और कांग्रेस को सजा देनी है। कांग्रेस ने मुझे भी नहीं छोड़ा, जब में 2013-14 में चुनाव के मैदान में आया तब मुझे ये गाली इसलिए देते थे, क्योंकि मैं ओबीसी समाज से आता था।'भाजपा कर रही हर वर्ग की पूजा
पीएम मोदी ने कहा कि 'हम समाज के उन वर्गों को भी पूछ रहे हैं, जिन्हें पहले किसी ने नहीं पूछा। हमारे विश्वकर्मा साथी, कुम्हार, लोहार, मालाकार, मूर्तिकार, खिलौना बनाने वाले, टोकरी बनाने वाले, जूते बनाने वाले, कपड़े धोने वाले, ऐसे अनेक साथियों की सुध भी हमने ली है। 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के तहत हर विश्वकर्मा साथी को हजारों रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।'मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी
'मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। नौ साल पहले तक जो काम असंभव लगते थे, वो काम भी हमने पूरे किए हैं, क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण भी मोदी ने ही पक्का किया है।'भाजपा ने की आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत
मोदी को आपके स्वास्थ्य की और इलाज पर होने वाले खर्च की भी चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव-गांव अच्छे अस्पताल बनाने के अभियान की शुरुआत की थी। आज देश के लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भी तमाम ऐसे 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' बनाए गए हैं।शौचालय, पानी, गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं भाजपा ने दीं
कहा कि 'आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रही हैं, ,लेकिन गरीब के घर शौचालय नहीं था, पानी की सुविधा नहीं थी, गैस कनेक्शन नहीं था और बैंक में खाता तक नहीं था। छत्तीसगढ़ में तो परिस्थतियां और भी विकट थी। ये काम भी आपके आशीर्वाद से मोदी ही कर रहा है।'कोरोना में भाजपा ने की लोगों की मदद
पीएम मोदी ने कहा कि 'आपने देखा है कि कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। दुनिया के अनेक देशों में खाने का संकट पैदा हो गया। अपने गरीब भाई-बहनों को इस परेशानी से बाहर निकालने की चिंता भी आपके सेवक मोदी ने ही की। भाजपा सरकार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने वाली योजना बनाई, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस योजना में भी घोटाला कर दिया।'गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है
पीएम मोदी ने कहा कि 'गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण ही रहा है।'#WATCH | Kanker, Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi says, "Concern for the poor is the priority of the BJP government. We care about both the present and the future. Therefore the schemes made by the BJP government at the Center in the last nine years aim for the welfare… pic.twitter.com/iGG10kow04
— ANI (@ANI) November 2, 2023
केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति में विकास हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि 'आपने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की विफलता देखी है। इन वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति में विकास हुआ। उनके बंगले और कारों की संख्या में वृद्धि हुई। गरीबों ने क्या किया? कांकेर और बस्तर के दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को जर्जर सड़कें और खराब हालत वाले अस्पताल और स्कूल दिए। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया।#WATCH | Kanker, Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi says, "You have seen the failure of the Congress government in the last five years. In these years only Congress leaders & their relatives saw development in their assets as their number of bungalows and cars increased.… pic.twitter.com/72MHhsYLjg
— ANI (@ANI) November 2, 2023