फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gau-Vigyan exam on 11 December 51 thousand prizes will be given to the topper in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में गौ-विज्ञान परीक्षा: अव्वल आने पर मिलेगा 51 हजार इनाम, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें...

Tue, 03 Sep 2024 11:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Sep 2024 11:28 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से यह आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Gau-Vigyan exam on 11 December 51 thousand prizes will be given to the topper in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से यह आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री निवास पर सीएम विष्णुदेव साय ने पोस्टर विमोचन किया है।  7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन




विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह परीक्षा 11 दिसंबर को पूरे प्रांत में एक साथ होगी। प्रदेशभर से पांच लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं में हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 12 जनवरी को आयोजित प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन की जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक इरन्ना सपारे और प्रांत परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी ने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गाय के प्रति प्रेम भाव जागृत करना है। साथ ही वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व समझाना है। आज एक बहुत बड़ी पीढ़ी गाय से विमुख है जिसके कारण कहीं ना कहीं समाज गोपालन से विमुख हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाय के सभी विषयों को लेकर आने वाले पांच महीने व्यापक जन जागरण अभियान संस्था के द्वारा चलाया जाएगा। इस अभियान में परीक्षा के साथ-साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी, सेमिनार, व्याख्यान, गौ सेवा संगम सहित विविध आयोजन किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के घर-घर संपर्क कर गौमाता का महत्व समाज को बताया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed