{"_id":"636c811336670930143b18a3","slug":"gathering-of-gambling-was-adorned-under-guise-of-picnic-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पिकनिक की आड़ में सजी थी शराब और जुए की महफिल, व्यवस्था के लिए किराये पर लाए थे आदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पिकनिक की आड़ में सजी थी शराब और जुए की महफिल, व्यवस्था के लिए किराये पर लाए थे आदमी
Thu, 10 Nov 2022 10:12 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:12 AM IST
सार
कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि डीडीएम रोड स्थित बांसबाड़ी में पिकनिक की आड़ में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई। जहां 9 लोगों से 20 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। इससे पहले भी पुलिस ने चैतुरगढ़ के जंगल सहित कई इलाकों में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
कोरबा में पिकनिक की आड़ में चल रहे जुए के अड्डे को पुलिस ने पकड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार सुबह जुए और शराब की महफिल लगाने वालों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी पिकनिक की आड़ में जुए का अड्डा चला रहे थे। इसे छिपाने और व्यवस्था के लिए बकायदा किराये पर आदमी भी लाया गया था। जो जुआरियों और शराबियों के लिए खाना बना रहा था। बीच-बीच में उनको पानी देता था। पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से डीडीएम स्कूल के पीछे झाड़ियों के पास पिकनिक की आड़ में जुए और शराब का अड्डा चल रहा था। इस दौरान आने वालों के लिए खाने-पीन की व्यवस्था भी की जा रही थी। जिससे किसी को संदेह न हो। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस ने दबिश दी तो हड़कंप मच गया। लोग उठ-उठ कर भागने लगे, तो पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। उनको थाने लाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से नकदी के साथ ही सात मोबाइल और दो बाइक भी जब्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि डीडीएम रोड स्थित बांसबाड़ी में पिकनिक की आड़ में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई। जहां 9 लोगों से 20 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। इससे पहले भी पुलिस ने चैतुरगढ़ के जंगल सहित कई इलाकों में जुआ चलने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन