{"_id":"6a9ae49a2ee397570f0fc932","slug":"ganja-smugglers-hit-a-police-vehicle-and-fled-8-accused-arrested-with-three-cars-and-34-kg-of-ganja-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस वाहन को टक्कर मार भागे गांजा तस्कर, तीन कारों और 34 किलो गांजे के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस वाहन को टक्कर मार भागे गांजा तस्कर, तीन कारों और 34 किलो गांजे के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 04 Sep 2026 09:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:02 PM IST
सार
पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए तस्करों के पास से 34.865 किलोग्राम गांजा, तीन कारें और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति का मूल्य 61 लाख 53 हजार 200 रुपये है, जिसमें 17 लाख 43 हजार 200 रुपये मूल्य का गांजा भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा लेकर जा रहे अंतरराज्यीय गिरोह के आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए तस्करों के पास से 34.865 किलोग्राम गांजा, तीन कारें और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति का मूल्य 61 लाख 53 हजार 200 रुपये है, जिसमें 17 लाख 43 हजार 200 रुपये मूल्य का गांजा भी शामिल है। पुलिस ने यह कार्रवाई लैलूंगा और सरिया थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की।
पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि काले रंग की टाटा सफारी कार में भारी मात्रा में गांजा लादकर बिक्री के लिए ओडिशा के रास्ते लैलूंगा-पत्थलगांव होकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम कमरगा के पास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान जमुना की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफारी कार के चालक ने पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए ग्राम मोतीपुर के पास कार और उसके आगे पाइलेटिंग कर रहे स्कूटी चालक को घेरकर पकड़ लिया।
अलीगढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में स्कूटी चालक गगन कुमार चौधरी (25) और सफारी चालक अनिल कुमार चौधरी (36) शामिल हैं। दोनों आरोपी गोंडा, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके छह अन्य साथी दो हुंडई औरा कारों में ओडिशा से उनके आगे-आगे पाइलेटिंग करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
दो जिलों की संयुक्त कार्रवाई में सफलता
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी करके दोनों हुंडई और कारों को रोक लिया। पकड़े जाने से पहले इन तस्करों ने पीछे आ रहे अनिल चौधरी को भागने के लिए कहा था, जो कार मोड़कर भाग रहा था, पर पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया। सरिया पुलिस ने संदीप सिंह (23) निवासी प्रयागराज, ललित पाल (22), शुभम सिंह (20), दीपांशु सिंह (20), प्रिंस सिंह (28) तीनों निवासी फतेहपुर और देवेंद्र तिवारी (25) निवासी कौशांबी को पकड़ा। पुलिस ने 34 पैकेटों में बंद गांजा बरामद कर लैलूंगा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।