फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganja recovered from house of security guard posted in Commissioner office in Jagdalpur

CG: कमिश्नर कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड के घर से गांजा बरामद, एक लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Fri, 06 Dec 2024 04:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

बस्तर जिले में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ जवान के घर से कोतवाली पुलिस ने 20 किलो गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत एक लाख रुपये के लगभग आंकी गई है।

विज्ञापन
Ganja recovered from house of security guard posted in Commissioner office in Jagdalpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के कमिश्नर कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ जवान के घर से कोतवाली पुलिस ने 20 किलो गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत एक लाख रुपये के लगभग आंकी गई है। बताया जा रहा है जवान की खिलाफ पहले भी मामला दर्ज किया जा चुका है। 

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ग्राम हल्बाकचोरा में अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगो को बिक्री कर रहा था। सूचना मिलते ही टीम के द्वारा ग्राम हल्बाकचोरा पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर सुशान्त सिकदार निवासी जगदलपुर का रहने वाला बताया।
विज्ञापन


घर की तलाशी लेने पर घर मे रखे गांजा के संबंध में पूछने पर बताया कि गांजा को ओडिशा से लाकर यहां बिक्री करने की बात बताई। पुलिस ने जांच के दौरान एक प्लास्टिक थैला के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका सात पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा-20 किलो 628 ग्राम जिसकी कीमत एक लाख रुपये और दो मोबाइल फोन, एक ग्रे कलर का मारुति सुजुकी ऑल्टो और दो बाइक बरामद की। गांजे के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed