फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   gang rape with minor girls in chhatisgarh

फार्महाउस में बच्चियों के जिस्म का सौदा, दो दिन में छह बार रेप

Thu, 11 Jun 2015 04:58 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girls in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो मासूम बच्चियों का अपहरण कर उनके जिस्म का सौदा करता था। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार करते हुए दो किशोरियों को मुक्त कराया है जिनसे दो दिन में कई बार बलात्कार हुआ।

विज्ञापन


शर्मनाक ये है कि इस घिनौने काम में महिलाएं भी लिप्त थी, पुलिस ने ऐसी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला राजधानी रायपुर से कुछ दूर स्थित कोरबा जिले का है।
विज्ञापन


जहां के लेमरू गांव से 12 और 14 साल की एक ही परिवार की दो लड़कियां कई दिनों से गायब थी। पुलिस ने एक फार्म हाउस से इन किशोरियों को बरामद किया तो उनकी आपबीती सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किशोरियों से दो दिन में छह लोगों ने बलात्कार किया। इनमें से एक किशोरी का आगे भी सौदा कर दिया गया था जबकि दूसरी को बेचने की तैयारी चल रही थी।

बच्चियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ले गए थे आरोपी

gang rape with minor girls in chhatisgarh

कोरबा के एसपी अमरीश मिश्रा ने बताया कि राजेन्द्र पटेल और एक महिला दुर्गा ने लेमरू गांव के एक व्यक्ति को उसकी बेटियों की नौकरी लगवाने का आश्‍वासन दिया, उसने कहा कि परिवार वाले लगातार बेटियों से फोन पर बात कर सकते हैं और वो इनका पूरा ध्यान रखेगा।

इसके बाद वह 18 मई को किशोरियों को अपने साथ लेकर मणिकपुर में चला आया। हफ्ते भर बाद ही आरोपी का फोन बंद हो गया जिससे परिवार वालों का अपनी बेटी से संपर्क टूट गया। डरे सहमे परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और सारा मामला बताया।

उन्होंने आरोपी राजेन्‍द्र पटेल का फोन नंबर और गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया। कोरबा पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर गाड़ी के ड्राइवर का पीछा शुरू किया, कई दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस को मनिकपुर के तिलाकेजा क्षेत्र के उस फार्म हाउस तक पहुंचने में कामयाबी मिल गई जहां लड़कियों को कैद करके रखा गया था।

यहां पटेल नाम का आदमी चौकीदारी करता था। पुलिस ने उसे और उसकी पत्‍नी ममता और उनके रिश्तेदार पवन कटेवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरूआत में वह पुलिस को चकमा देने का प्रयास करता रहा लेकिन सख्ती करने पर टूट गया।

फार्म हाउस में लुट रही थी किशोरियों की आबरू

gang rape with minor girls in chhatisgarh

जिसके बाद पुलिस ने बरामद की गई लड़कियों से पूछताछ की तो उनकी आपबीती सुनकर वह हैरत में पड़ गई। एक लड़की ने बताया कि पटेल उनकी बुरी तरह से पिटाई करता था और वहां आने वालों से संबंध बनाने की बात करता था।

पुलिस के अनुसार दूसरी लड़की उसकी पत्नी ममता ने खरीदी थी जिससे सरगबुंदिया में दो बार बलात्कार किया जा चुका था। ममता ने उसे दस हजार रुपए में आगे पिंकी साहू नाम की महिला को बेच दिया था। इसी बीच पुलिस ने उसे बचा लिया।

पुलिस ने इसके बाद फार्म हाउस से बच्चियों का सौदा करने वाले पांच लोगों के अलावा छह ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान राजेन्द्र पटेल, ममता पटेल, पिंकी साहू, दुर्गा सिंह, पवन कटेवार, फार्म हाउस मालिक जॉन क्रूस टिग्गा, जांजगीर के भूखन कश्यप, अंबिकापुर के शेख सवाली, कठगोरा के रवीन्द्र अग्रवाल, बिलासपुर के संतोष प्रजापति और जंजगीर के नीतेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के किसी बड़े गैंग से संबद्ध होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। जो आदिवासी क्षेत्रों से गरीब लड़कियों को लाकर मेट्रो सिटी में बेचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed