फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fraud on ED officer name, two accused arrested in Raipur

'हैलो हम ED से बोल रहे हैं, 50 लाख दो और जांच से छुटकारा पाओ!: रायपुर में चार अधिकारियों से लाखों की ठगी

Tue, 27 Jun 2023 06:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 06:54 PM IST
सार

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी नए-नए हाईटेक तरीके से लोगों से ठगी कर रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हैं कि अब ईडी के नाम पर ठगी कर रहे हैं। रापयुर में इस तरह का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
fraud on ED officer name, two accused arrested in Raipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी नए-नए हाईटेक तरीके से लोगों से ठगी कर रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हैं कि अब ईडी के नाम पर ठगी कर रहे हैं। रापयुर में इस तरह का मामला सामने आया है। 2 अंतर्राज्यीय ठगों ने खुद को ED का अधिकारी बताकर आबकारी विभाग और पर्यावरण संरक्षण के अधिकारियों से लाखों की ठगी की है। मामले में छत्तीसगढ 4 अधिकारियों और मध्य प्रदेश के 1 अधिकारी से लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




आरोपी पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के 2 अधिकारियों से 10 लाख 60 हजार रुपए की उगाही किए थे। पुलिस ने दोनों ठगों को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेट के जरिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और कार्यालय का नंबर आसानी से प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। चर्चा है कि करीब 12 अफसरों से लाखों रुपए की वसूली की गई है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही अधिकारी ने मामले की शिकायत की है। भविष्य में और भी अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी एक बड़े आफिसर की तरह इंग्लिश में फ्लुयेंट बातकर अधिकारियों को आसानी से अपने झांसे में ले लिया। शातिर आरोपी ठग छत्तीसगढ-मध्य प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं दिल्ली सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के कई उच्चाधिकारियों को फोन के माघ्यम से डरा घमकाकर अपना शिकार बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो आरोपी गिरफ्तार
अश्वनी भाठिया उम्र 54 साल निवासी कौशल्य विहार चिकलधरा रोड परथवाड़ा थाना अंजनगांव जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।
निशांत इंगडे पिता प्रेमदास इंगडे उम्र 24 साल निवासी पथरौल तालुआ अंचल थाना पथरौल जिला अमरावती (महाराष्ट्र)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed