फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fraud of Rs 18 lakh in the name of profit in share trading In Balod

Balod: शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा परिवार, 18 लाख रुपये की हो गई ठगी; आरोपियों के खिलाफ की एफआईआर

Thu, 10 Apr 2025 04:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Apr 2025 04:59 PM IST
सार

बालोद जिले में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर18 लाख 52 हजार 506 रुपये की ठगी की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
fraud of Rs 18 lakh in the name of profit in share trading In Balod
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला सहित चार लोगों से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख 52 हजार 506 रुपये की ठगी की गई। इस मामले में बालोद थाने में एक निजी स्कूल की संचालिका संतोषी लिमजे व पवन चंद्राकर के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भगवती साहू ने जानकारी दी है कि वर्ष 2013 में कान्हा पब्लिक स्कूल बालोद की संचालिका संतोषी लिमजे किराया के घर में निवासरत थी। वहां पवन चंद्राकर का भी आना जाना रहता था। इसी दरमियान वो भी इनके झांसे में आ गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने कहा कि भगवती साहू की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बालोद थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में यह बात सामने आई है कि दोनों ने भगवती साहू को अधिक मुनाफा देने की बात कहते हुए उस ठगी की घटना को अंजाम दिया है। यहां पर रोबो ट्रेडर्स नामक कंपनी मे इन्वेस्ट करने और कई गुना ज्यादा मुनाफा देने की बात कही गई थी और हम दोनों इसके गारंटर होने की बात भी कही गई। दोनों पर भरोसा कर ट्रेडिंग के नाम पर नकद पैसा देना शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त 2022 को तीन लाख चार हजार, जिसके बाद सात लाख 12 हजार 500 रुपये दिए। रिश्तेदार जगत राम साहू ने ट्रेडिंग के नाम पर चार लाख 75 हजार रुपये और अश्वनी कुमार साहू ने तीन लाख 61 हजार रुपये अलग-अलग समय में दिए। ट्रेडिंग के नाम पर कुल 18 लाख 52 हजार 506 रुपए दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed