{"_id":"637f53083c70be160b41f0f0","slug":"fraud-of-rs-11-lakhs-from-ex-serviceman-on-pretext-of-job-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पूर्व सैनिक से 11 लाख की ठगी, खुद को खाद्य मंत्री का पीए बता मंडी इंस्पेक्टर बनाने का दिया झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पूर्व सैनिक से 11 लाख की ठगी, खुद को खाद्य मंत्री का पीए बता मंडी इंस्पेक्टर बनाने का दिया झांसा
Thu, 24 Nov 2022 04:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Nov 2022 04:49 PM IST
सार
नगर पुलिस अधीक्ष्रक पूजा कुमार ने बताया कि आरोपी ने मंत्रालय में पहचान बताकर कुछ लोगों से मिलवाया था। मामले की जांच में पता चला है कि सब फर्जी था। आरोपी के साथ अन्य लोगों की भी मिलीभगत है। कुछ संदेहियों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शातिर ठग ने पूर्व सैनिक से 11 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ठग ने खुद को खाद्य मंत्री का पीए बताया और पूर्व सैनिक को मंडी इंस्पेक्टर बनवाने का झांसा दिया था। काफी समय तक जब नौकरी नहीं मिली तो पूर्व सैनिक थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के जैजेपुर खुजरानी निवासी पूर्व सैनिक जगदीश प्रसाद चंद्रा अभी बिलासपुर के राजकिशोर नगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पूर्व सैनिक संगठन में आना-जाना है। इस दौरान उनकी पहचान बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में रहने वाले पूर्व सैनिक विजय कुमार कौशिक से हुई।
विज्ञापन
विजय ने जगदीश की मुलाकात उसके गांव में रहने वाले योगेश सन्नाड्य से कराई। यह भी बताया कि योगेश रायपुर में रहकर काम करता है। योगेश ने खुद को खाद्य मंत्री का पीए बताया और कहा कि उसकी व्यापमं व मंत्रालय में अच्छी पहचान है। झांसा दिया कि वह जगदीश की नौकरी मंडी इंस्पेक्टर के तौर पर लगवा सकता है।
विज्ञापन
आरोपी योगेश ने जगदीश से कहा कि इसके लिए 15 लाख रुपये लगेंगे। झांसे में आकर जगदीश ने उसके बताए अनुसार गरियाबंद निवासी छोटू राम यादव के बैंक खाते में 2.50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग किश्त में 8.50 लाख रुपये और ट्रांसफर किए। काफी समय बीत गया, पर नौकरी नहीं मिली। इसके बाद आरोपी का नंबर भी बंद हो गया।