फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four villagers burnt to death after being hit by lightning in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार ग्रामीण झुलसे, बारिश के साथ आंधी-तूफान के चलते सड़क पर गिरे पेड़

Sun, 19 May 2024 10:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sun, 19 May 2024 10:42 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो अलग-अलग मामलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार ग्रामीण झुलस गए है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Four villagers burnt to death after being hit by lightning in Gaurela Pendra Marwahi
जिला अस्पताल गौरेला पेंड्रा मरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा में दो अलग-अलग मामलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार ग्रामीण झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भांडी का है, जहां गाव में एक व्यक्ति के निधन के बाद आज दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दशगात्र का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। 
विज्ञापन


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाड़ी गांव के ही रहने वाले सुरेश आर्मो, ओम प्रकाश आर्मो, जय सिंह नाम के ग्रामीण झुलस गए थे। वहीं, दूसरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा का है, जहां पनकोटा गांव के रहने वाले कार्तिक राम घर के परछी में घरेलू काम कर रहा था। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में कार्तिक राम आ गया और चपेट में आने से वो झुलस गया था। इसके बाद 112 और 108 कि मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पेंड्रा में आज अचानक दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान के चलते पेड़ सड़क पर गिर गए, जिसके चलते जगह-जगह सड़कों पर लंबा जाम लग गया, उसी दौरान जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी भी इस जाम में पेंड्रा में फंस गए। काफी देर तक वे अपने कार में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे पर जब जाम नहीं खुला और चार चक्के गाड़ियों के लिए रास्ता नहीं मिला, जिसके कुछ देर बाद जब दो पहिया वाहनों का आना-जाना शुरु हुआ तो अमित जोगी पेंड्रा में अपनी कार को छोड़कर स्कूटी से अपने जोगी निवास गौरेला के लिए रवाना हो गए।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed