फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four people of the same family died due to lightning strikes in Koriya district

कोरबा : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 07 May 2021 07:28 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 07 May 2021 07:28 PM IST
सार

इस घटना में जयलाल खैरवार (45), जयलाल की बेटियां प्रमिला (20), सुभद्रा (15) और दामाद भूपेंद्र (25) की मौत हो गई। घटना में जयलाल की बेटी बुद्धि और बेटा सुरजभान घायल हो गए।

विज्ञापन
Four people of the same family died due to lightning strikes in Koriya district
lightning - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो अन्य घायल हो गए हैं। कोरिया जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिछली गांव में बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली गिरी थी। 

विज्ञापन


इस घटना में जयलाल खैरवार (45), जयलाल की बेटियां प्रमिला (20), सुभद्रा (15) और दामाद भूपेंद्र (25) की मौत हो गई। घटना में जयलाल की बेटी बुद्धि और बेटा सुरजभान घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिछली निवासी जयलाल खैरवार अपनी तीन बेटियों प्रमिला, सुभद्रा और बुद्धि तथा बेटे सुरजभान और दामाद भूपेंद्र के साथ बृहस्पतिवार शाम नदी किनारे खेत में धान की फसल देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य जब खेत में थे तब इस दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा बाद में उन्हें जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed