फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four killed two injured in two bike collisions in Rajnandgaon

Rajnandgaon Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत; दो घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 17 Jul 2023 03:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

राजनांदगांव में सोमवार को सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम बोईरडीह में पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। अभी तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Four killed two injured in two bike collisions in Rajnandgaon
सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार को सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बोईरडीह में पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बोईरडीह के रहने वाले तीन युवक शिव नेताम,भोमेन्द्र कुंजाम और तिलक मंडावी छुरिया से पांडेटोला की ओर जा रहे थे। उसी दौरान शिकारीमहका गांव से निवासी हितेश चौरे और दिलीप गोड सामने से आ गए। अभी वे बोईरडीह पुल पर पहुंचे थे कि दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही हितेश चौरे की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दिलीप गोड को घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार शिव नेताम और भोमेंद्र कुंजाम की भी मौत हो गई।तिलक मंडावी हादसे में गंभीर रूप से घायल है। एसएसपी अभिषेक मीना ने बताया कि- चार लोगों की स्पॉट डेथ हुई है। एक शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। चारों की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed