फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four days continuous rain in Jashpur gave life to crops

छत्तीसगढ़: चार दिन से जारी बारिश ने खेतों को दी संजीवनी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Thu, 21 Sep 2023 03:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

बीते चार दिनों से जशपुर जिले में जारी बारिश ने किसानों की सूख रही फसल के लिए संजीवनी का काम कर दिया है। अच्छी बारिश होने से खासकर धान की फसल को जीवनदान मिला है।
 

विज्ञापन
Four days continuous rain in Jashpur gave life to crops
बारिश होने से खुश हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते चार दिनों से जशपुर जिले में जारी बारिश ने किसानों की सूख रही फसल के लिए संजीवनी का काम कर दिया है। कृषि विभाग ने उड़द की फसल में यदि फल लग गए हैं तो उसमें कीड़े लगने की संभावना जताई है। शेष सभी फसलें धान, मक्का, मूंगफली, रागी, सब्जी की फसलों को बारिश से फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन


सेन्द्रिमुंडा, जोकारी, केराडीह, गिनाबहार के किसानों ने बताया कि इस बार कम बारिश की वजह से हमारी फसल खतरे में आ गई थी। सोमवार से रोज अच्छी बारिश होने से खासकर धान की फसल को जीवनदान मिला है। इससे पहले धान के खेतों में कम बारिश की वजह से घास काफी बढ़ रही थी। वहीं, धान की पत्तियां भी पीली पड़ने लगी थी। धान की बाली अभी फूटी नहीं है, जिसके कारण बारिश की बेरुखी से किसान खासे चिंतित थे।
विज्ञापन


कृषि विभाग के एसडीओ कमलेश  पैंकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा धान की अच्छी कीमत देने के कारण किसान धान को आय का मुख्य साधन बनाकर खूब खेती कर रहे हैं। इस बार जशपुर जिले में औसत बारिश कम रही है। पिछले चार दिनों से पूरे जशपुर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे धान के खेतों में पानी जमा हो गया है। इसके साथ ही इस बारिश से अन्य फसलें भी अच्छी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीयन का कार्य सहकारी समिति व कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023तक है। इस वर्ष धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2,183 रुपये है तथा राज्य शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़ 9,000 रुपये दिया जायेगा। साथ ही दलहन तिलहन रागी कोदो कुटकी एवं मक्का फसल के पंजीकृत किसानों को भी प्रति एकड़ 9,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed