फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four arrested with stolen submersible pump in chhattisgarh GPM

GPM: चोरी के नौ सबमर्सिबल पंप के साथ चार गिरफ्तार, किसानों के खेतों से खोलकर ले जाते थे

Mon, 10 Apr 2023 09:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Apr 2023 09:33 PM IST
सार

पूछताछ करने के दौरान आरोपी पहले तो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करता रहा। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। 
 

विज्ञापन
Four arrested with stolen submersible pump in chhattisgarh GPM
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में पुलिस ने चोरी के सबमर्सिबल पंप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घरों से चोरी के नौ पंप बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 1.92 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी इन पंपों को किसानों के खेतों से खोलकर ले जाते थे। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोटमी चौकी के इलाके में लंबे समय से खेतों में लगे समर्सिबल पंप चोरी हो रहे थे। इस बीच पुलिस को ऐसे चोरों के बारे में सूचना मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने मैनाक उदय को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने के दौरान आरोपी पहले तो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करता रहा। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने विभिन्न स्थानों से सबमर्सिबल पंप अपने साथियों के साथ चोरी किया है। चोरी के बाद अपने अपने घर में रखें हैं। इस पर पेंड्रा व कोटमी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर पुष्पराज उदय नगवाही, पवन लाल चौधरी, बलराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घर से चोरी के पंप भी बरामद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed