फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Rajya Sabha MP Gopal Vyas passed away, BJP state president Kiran Singh expressed deep condolences

CG News: पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने गहन शोक व्यक्त किया

Thu, 07 Nov 2024 11:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 07 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ  प्रचारक रहे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Former Rajya Sabha MP Gopal Vyas passed away, BJP state president Kiran Singh expressed deep condolences
पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ  प्रचारक रहे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। किरण सिंह देव ने कहा कि स्व व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के लिए समर्पित रहा। स्व गोपाल व्यास समूचे संघ-परिवार के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने व्यास-परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक अधिष्ठान को आत्मसात कर आजीवन राष्ट्रीयता की अलख जगाने में जुटे रहे स्व. व्यास भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए राजनीतिक मर्यादा और सादगी का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए आकाश-दीप बनकर प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से स्व. व्यास की आत्मा को चिरशांति व अपने चरणों में सुवास प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed