फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former MLA from Dondilohara Neelima Tekam passed away after prolonged illness in balod

Balod: पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का लंबी बीमारी के बाद निधन, 2008 में भाजपा के टिकट से जीता था चुनाव

Wed, 22 Mar 2023 03:16 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

नीलिमा टेकाम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह 2008 में प्रथम बार विधानसभा निर्वाचित होकर भाजपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके पूर्व वे अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी रही थीं।

विज्ञापन
Former MLA from Dondilohara Neelima Tekam passed away after prolonged illness in balod
डौंडीलोहारा से पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का लंबी बीमारी के बाद निधन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं राज परिवार की बहु नीलिमा टेकाम का आज आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद पूरे जिले में शोक है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2008 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला था और वह विजयी भी हुई थीं। उनका राजपरिवार पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात है। कद्दावर परिवार के रूप में टेकाम परिवार को जाना जाता है।

विज्ञापन

भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर बनी थीं विधायक

आपको बता दें कि नीलिमा टेकाम 2008 में प्रथम बार विधानसभा निर्वाचित होकर भाजपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके पूर्व वे अविभावजित दुर्ग के समय भूमि विकास बैंक की जिला उपाध्यक्ष भी रही थीं। 2009-10 में महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति एवं शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की सदस्य रहीं। फिर इसके बाद इन्हें 2011 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति एवं समनाया प्रयोजन समिति का सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

नीलिमा टेकाम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक वर्ष पूर्व ही उनके पति पूर्व विधायक राजा लाल महेंद्र सिंह का निधन हुआ था। ठीक उसके एक वर्ष पूर्व उनके जेष्ठ पुत्र लाल गजेंद्र सिंह का भी निधन हो गया था। इस तरह परिवार काफी लंबे समय से सदमे में था। आज राज परिवार की बहू एवं पूर्व विधायक का भी निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed