{"_id":"64fdf22b2b887adb6f043186","slug":"former-minister-brijmohan-aggarwal-taunt-at-bhupesh-sarkar-for-purchasing-paddy-for-rs-3600-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: 3600 रुपये धान खरीदी पर पूर्व मंत्री बोले, 25 फीसदी पैसा लगाकर खुद को शहीद बताती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: 3600 रुपये धान खरीदी पर पूर्व मंत्री बोले, 25 फीसदी पैसा लगाकर खुद को शहीद बताती है कांग्रेस
Sun, 10 Sep 2023 10:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार 3,600 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी करने की बात कह रही है। हम तो तब मानेंगे जब वह अपने दम पर 2,650 रुपये में धान की खरीदी करे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को बालोद जिले के दोंदी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यहां पर पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और डोंडी लोहाररा के विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को जांबाज बताया। उन्होंने कहा कि पहले लिस्ट में यहां से एक कुशल व्यक्तित्व को उम्मीदवार बनाया गया। हमें पूरा विश्वास है कि हमें यहां से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां पर शराब दुकान खोलने और भ्रष्टाचार के लिए सरकार बनाई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अनिला भेड़िया 32,000 वोटों से जीती थी। हमारा प्रत्याशी 64 हजार वोटों से जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार 3,600 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी करने की बात कह रही है। हम तो तब मानेंगे जब वह अपने दम पर 2,650 रुपये में धान की खरीदी करे। आज नरेंद्र मोदी सरकार की बदौलत यहां की सरकार धान खरीदी कर रही है। यहां की सरकार धान खरीदी में केवल 25% राशि देकर खुद को शहीद बनने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि तीन महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार विधानसभा चुनाव में पूरी तरह कामयाब होंगे। वहीं, विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कहा कि 'मैं आभारी हूं कि भाजपा ने मुझे इस काबिल समझा कि प्रत्याशी बनाया है और मैं उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह तरह उतारूंगा।'
विज्ञापन