{"_id":"6365e28836d7227a267cb8da","slug":"former-home-minister-nanki-ram-kanwar-s-son-sandeep-kanwar-s-drunken-ruckus-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा, सड़क पर लेटकर कहा- मुझे मारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा, सड़क पर लेटकर कहा- मुझे मारो
Sat, 05 Nov 2022 02:22 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:22 PM IST
सार
संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।
विज्ञापन
सड़क पर हंगामा करते संदीप कंवर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा शासन काल मे छग के गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बीच सड़क पर बस के सामने लेट गए और बस के चालक को नीचे उतारने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची और संदीप कंवर को मनाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की नहीं सुन रहे थे। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई और लोग अपने मोबाइल में इस ड्रामा को कैद कर रहे थे।
लगभग 15 मिनट तक चले इस ड्रामा के बाद संदीप कंवर शांत हुए और उन्हें पुलिस टीम घर तक छोड़ने गई। संदीप कंवर कोरबा क्षेत्र क्रमांक 1 के जिला पंचायत सदस्य हैं।