फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former CM's counterattack for cm bhupesh blame, Raman singh said on Adipurush Controversy

पूर्व सीएम का पलटवार: रमन बोले- जन-जन में बसे हैं श्रीराम, उनके सम्मान में सब कुछ हो, निगेटिव का समर्थन नहीं

Sun, 18 Jun 2023 03:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

निर्देशक ओम राउत और निर्माता कृष्ण कुमार की फिल्म 'आदिपुरुष' के किरदारों और डायलॉग को लेकर देश सेमत छत्तीसगढ़ में भारी विरोध हो रहा है। कई थिएटर्स से इस फिल्म के पोस्टर हटा दिए गए हैं, तो कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। 

विज्ञापन
Former CM's counterattack for cm bhupesh blame, Raman singh said on Adipurush Controversy
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निर्देशक ओम राउत और निर्माता कृष्ण कुमार की फिल्म 'आदिपुरुष' के किरदारों और डायलॉग को लेकर देश सेमत छत्तीसगढ़ में भारी विरोध हो रहा है। कई थिएटर्स से इस फिल्म के पोस्टर हटा दिए गए हैं, तो कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। राज्य के सीएम भूपेश बघेल के बाद अब बीजपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्रीरामचन्द्र भारत के रोम-रोम में बसे हुए हैं। युग-युगांतर से उनकी छवि पूरे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में बसी हुई है। आज जब एक फिल्म में श्रीराम और रामायण के चरित्र को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। पूरा देश इस नकारात्मकता के विरुद्ध खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'...तो कोई इसका समर्थन नहीं करेगा'
सीएम भूपेश बघेल के बयान कि बीजेपी के नेता मौन क्यों हैं। तथाकथित राजनीतिक दल के धर्म के ठेकेदार विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं के बयान पर कहा कि विरोध और समर्थन की बात नहीं है। यदि रामायण में श्रीराम के चरित्र और हनुमानजी के चरित्र में जिस प्रकार की बातें आ रही हैं। जिस प्रकार के डायलॉग उनसे बुलवाए गए हैं। मुझे लगता है कि आज तक हिंदुस्तान की संस्कृति में इस प्रकार के शब्दों का उपयोग नहीं हुआ है। भगवान श्रीराम जन-जन में बसे हैं। भगवान राम के प्रति आदर और सम्मान से सब कुछ होना चाहिए। इसके विपरीत कुछ है, तो कोई इसका समर्थन नहीं करेगा। 

'...तो सीएम भूपेश को निर्णय लेना चाहिए'
मूवी आदिपुरुष को बैन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म देखा नहीं है। यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघले ने देख लिया है और ऐसा लगता है कुछ ठीक नहीं है, तो निर्णय लेना चाहिए। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि सारे वरिष्ठ केंद्रीय नेता प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं और रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह का भी कार्यक्रम आया है। महासंपर्क अभियान में संपर्क का अंतिम चरण चल रहा है। बूथ स्तर पर हो चुका है। अब यह संभागीय स्तर पर सम्मेलन है। मानसून से पूर्व तैयारी न होने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार का निर्णय तब करेगी, जब मानसून आ जाएगा, तब इनके दिशा निर्देश जारी होंगे। 


मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं आदिपुरुष' के डायलॉग 
बता दें कि प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इस फिल्म के डायलॉग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बहुत सारे दर्शक डायलॉग की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को  ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुंबई के अंधेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता एनजीओ संघर्ष के अध्यक्ष पृथ्वीराज मस्के ने शिकायत दी है। 

शिकायत के अनुसार, फिल्म में सीता को सफेद साड़ी पहने दिखाया गया है, जब उन्होंने महल छोड़ा, उस समय भगवा साड़ी पहने हुई थीं। भगवान राम को फिल्म में योद्धा के रूप में दिखाया गया है, हालांकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे। रावण की लंका पत्थरों से निर्मित दिखाई गई है, वास्तव में यह सोने से बनी थी। सीता का जन्म नेपाल में हुआ था, फिल्म में भारत को उनके जन्मस्थान के रूप में दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed