फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chhattisgarh State President Tanveer becomes National Secretary of SP, important responsibility can b

Raipur: छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तनवीर बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, CG में भी मिली अहम जिम्मेदारी

Fri, 30 Jun 2023 03:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Former Chhattisgarh State President Tanveer becomes National Secretary of SP, important responsibility can b
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव देखते हुए उन्हें प्रदेश में भी पार्टी को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में वे प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं। पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बताया कि तनवीर छत्तीसगढ़ के सबसे शानदार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उनका कार्यकाल बेहतर रहा है। इन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ छत्तीसगढ़ में काम किया है। सपा का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि तनवीर अहमद राष्ट्रीय लेवल की जिम्मेदारी को निभाएं। डॉ. राममनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, जयप्रकाश नारायण, मुलायम सिंह यादव के विचारधारा को भारत के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करें। 
विज्ञापन




सपा के रायपुर जिला अध्यक्ष और प्रदेश के राजनीतिक सलाहकार बृजेश चौरसिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के पार्टी कार्यकताओं में भारी उत्साह और हर्ष है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी भी दी गई है। सपा ब्लॉक, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर तेजी से पार्टी का विस्तार कर रही है। हम विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed