फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest festival organized MLA Lata Usendi was present awareness created about the importance of environment in

Kondagaon: वन महोत्सव का आयोजन, विधायक लता उसेंडी रहीं मौजूद, पर्यावरण के महत्व को लेकर किया जागरुक

Sat, 06 Jul 2024 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jul 2024 07:41 PM IST
सार

कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने भी यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है।

विज्ञापन
Forest festival organized MLA Lata Usendi was present awareness created about the importance of environment in
वन महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने भी यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। विधायक लता उसेंडी ने पर्यावरण के महत्व के बारे में उपस्थित आमजन NCC कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों को जागरूक किया।  

विज्ञापन


'एक वृक्ष मां के नाम' से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। साथ ही उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को याद करते हुए उनके बलिदानों के बारे में भी बताया। इस दौरान कोंडागांव वन विभाग अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा एवं जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, रेंजर, वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां नगर वन कोपाबेड़ा में नीम, जामुन आम, साल, इमली, अमरूद आदि पौधे रोपे गए। कोंडागांव वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें दो स्थानों पर प्लांटेशन का कार्य के अंतर्गत 25 हजार पौधे पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 55 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। किसान वृक्ष मित्र योजना 8 लाख 68 हजार पौधे लगाए जाएंगे।  वृक्ष प्रदाय योजना के अंतर्गत भी इमली, मूंगा, नींबू आम, आंवला अमरूद आदि पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed