फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest department bulldozer ran on the houses of encroachers in Manendragarh

Manendragarh: अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला वन विभाग का बुलडोजर, वन अमले के साथ पुलिस बल रहा मौजूद

Mon, 10 Jun 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

वन भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए जाने को लेकर आज वन विभाग बड़ी कार्यवाही करते हुए  अवैध तरीके से बने मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Forest department bulldozer ran on the houses of encroachers in Manendragarh
अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला वन विभाग का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाले वन मंडल मनेंद्रगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 704 के वन भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के घरों को खाली करने के लिए पीओआर के साथ नोटिस भी जारी किया गया था। वन भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए जाने को लेकर आज वन विभाग बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण कर घर बनाए बना कर रह रहे थे जिन पर वन विभाग अमला बड़ी कार्यवाही करते हुए वन भूमि पर अवैध तरीके से बने मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।  

विज्ञापन

 

30 से 40 मकान पर बुलडोजर चलते हुए पूरे घर को गिरा दिया गया जिस पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि वन भूमि पर गलत तरीके से अवैध कब्जा कर मकान बनाने का काम चल रहा था कई बार समझाइए देने के साथ नोटिस भी दिया गया वन विभाग की उच्च अधिकारियों की दिशा निर्देश पालन करते हुए वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जाधारियों के मकान पर बुलडोजर चलते हुए जमीन को खाली कराया गया इस कार्य में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के कक्ष क्रमांक 704 वनभूमि पर लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा था जी को लेकर वन विभाग प्रशासन हरकत में आया और पुलिस विभाग के सहयोग साथ ही बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित होकर अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जाधारियों के मकान पर बुलडोजर चलते हुए वन भूमि को खाली कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कब्जाधारियों ने भी मीडिया के सामने अपने दुख तकलीफों को रखते हुए कहा कि हम लोग 2 से 3 सालों से यहां पर रह रहे हैं और आज हम लोग को यहां से हटा दिया जा रहा है साथ ही वन भूमि पर और भी कई लोग सालों से कब्जा करके घर बनाकर रह रहे हैं उनको नहीं हटाया जा रहा है और हम लोग न्याय के लिए कलेक्टर के पास जाएंगे अब देखने वाली बात होगी कि वनभूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आगे किस प्रकार से कार्यवाही होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed