{"_id":"64ddecf2ae099b5a3e04acb5","slug":"five-laborers-got-scorched-due-to-boiler-explosion-in-acb-power-plant-in-korba-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acb Power Plant: बॉयलर फटने से पांच मजदूर झुलसे; तीन की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acb Power Plant: बॉयलर फटने से पांच मजदूर झुलसे; तीन की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती
Thu, 17 Aug 2023 03:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:18 PM IST
सार
एसीबी पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 5 मजदूर झुलस गए हैं। तीन मजदूरों को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 2 लोगों प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
एसीबी पावर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एसीबी पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 5 मजदूर झुलस गए हैं। तीन मजदूरों को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 2 लोगों प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉयलर फटने का क्या कारण है इसकी सूचना भी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
दीपका स्थित में एसीबी पावर प्लांट में बॉयलर फट गया। बॉयलर के फटने से प्लांट के अंदर हड़कंप काम मच गया। बताया जा रहा है कि घटना देर रात लगभग 2:00 बजे हुई है। नाइट शिफ्ट में कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक बॉयलर फटने की आवाज सुनाई दी। वहीं, बॉयलर के पास काम कर रहे पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घायलों को तत्काल एसईसीएल स्थित अस्पताल में लाया गया, जहां चार की हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद दे दी गई। इंजीनियर राजू साहू, ऑपरेटर प्यारेलाल पटेल, हेल्फर अजय तिर्की, हेल्पर आदित्य कुमार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि घटना की जानकारी दीपिका थाना पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। बॉयलर फटने का क्या कारण है इसकी सूचना भी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन