फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five including husband-wife arrested for pangolin smuggling in kanker

Chhattisgarh: पैंगोलिन की तस्करी करते पति-पत्नी और दामाद सहित पांच गिरफ्तार, 12 लाख में किया था सौदा

Sun, 11 Dec 2022 02:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 02:11 PM IST
सार

भानुप्रतापपुर रेंजर देवलाल दुग्गा ने बताया पैंगोलिन जिंदा है। पांचों आरोपी कार से पैंगोलिन को लेकर भानुप्रतापपुर पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर पहले से ही पीछा किया गया और खांडी नदी के पास पकड़ लिया। पांचों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
five including husband-wife arrested for pangolin smuggling in kanker
पैंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पैंगोलिन की तस्करी करते वन विभाग की टीम ने पति-पत्नी और दामाद सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैंगोलिन का सौदा 12 लाख रुपये में किया था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी उसे किसी बेचने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पैंगोलिन एक किसान के खेत में पहुंचा था। जिसे आरोपियों पकड़कर रख लिया और उसका सौदा कर दिया। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा के गांव कतरूकुरूषबोड़ी निवासी किसान सहदूराम और उसकी पत्नी दसरी बाई ने खेत में मक्का बोया है। कुछ दिन पहले उसके खेत में एक पैंगोलिन पहुंच गया। उसे देख किसान सहदूराम ने पकड़ लिया और घर में रख लिया। भोजन के तौर पर दंपती उसे अंडे दे रहे थे। इसके बाद पैंगोलिन के बारे में उन्होंने सुकमा के पालारास निवासी अपने दामाद देवानंद को जानकारी दी। 
विज्ञापन


पैंगोलिन के बारे में सुनकर आरोपी देवानंद ने उसे बेचने की साजिश रची। इस साजिश में अपने दो साथी राजेंद्र राजपूत और धनवीर को भी शामिल किया। तीनों पैंगोलिन लेकर कार से भानुप्रतापपुर की ओर निकले। इस बीच वन विभाग को सूचना मिल गई और उन्होंने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। साथ ही एक टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। वे खंडी नदी के पास पहुंचे थे कि टीम ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed