फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five children studying in school were injured when plaster fell on government school in Jagdalpur

CG: जर्जर स्कूल की छत का गिरा प्लास्टर, पढ़ाई कर रहे पांच बच्चे घायल; 12 साल से नहीं हुई मरम्मत

Thu, 04 Jul 2024 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Jul 2024 04:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में सरकारी स्कूल का प्लास्टर गिरने से स्कूल में पढ़ाई कर रहे पांच बच्चे घायल हो गए। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल 2011-12 में बनाया गया था, उसके बाद से स्कूल में किसी भी तरह से कोई भी मरम्मत नहीं की गई थी। 
 

विज्ञापन
Five children studying in school were injured when plaster fell on government school in Jagdalpur
छत का प्लास्टर गिरने से बच्चे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभा ब्लॉक के अलवा पंचायत डोडरे पाल के छोटे गुरदा में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। इस घटना में स्कूल में पढ़ाई कर रहे पांच बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही विधायक चित्रकोट, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष और कलेक्टर भी तोकापाल के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां बच्चों के उपचार के साथ ही घटना की जानकारी ली गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्राथमिकशाला में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक से छत का प्लास्टर गिर पड़ा। इस हादसे में बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल एंबुलेंस में सभी घायलों को उपचार के लिए दरभा ले जाया गया। वहां से उन्हें तोकापाल के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास रॉव मद्दी, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के, डीईओ बीआर बघेल मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूल 2011-12 में बनाया गया था, उसके बाद से स्कूल में किसी भी तरह से कोई भी रिपेयरिंग नहीं की गई थी। इसके अलावा अभी वर्तमान में स्कूल को 26 जून को खोला गया। स्कूल खोलने से पहले केवल रंग रोगन किया गया था। बिल्डिंग पुरानी होने के साथ ही छत का प्लास्टर धीरे-धीरे निकल रहा था, लेकिन आज पढ़ाई के दौरान अचानक ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की टीम जहां स्कूल पहुंची, वहीं घायलों को देखने के बाद उन्हें वापस दरभा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में विधायक विनायक गोयल का कहना था कि इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में जितने भी जर्जर हालत के स्कूल हैं, उन सभी को मरम्मत कराने के साथ ही स्कूलों की लिस्ट तैयार की जा रही हैय़ जिससे कि आने वाले दिनों में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed