{"_id":"838d69576ffdc2095db97ab959457480","slug":"first-phase-voting-for-chattisgarh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सली इलाकों में करीब 70 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सली इलाकों में करीब 70 फीसदी मतदान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ इस चरण बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों पर 70 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
इस बीच नक्सल हमले में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। यह घटना दंतेवाड़ा में उस वक्त हुई जब 186 बटालियन के जवान पोलिंग टीम के साथ वापस लौट रहे थे।
संयुक्त चुनाव आयुक्त डी डी सिंह के मुताबिक दोपहर के तीन बजे तक नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर और राजनंदगांव के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत मतदान की खबर है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कांकेर के दो अति संवेदनशील इलाकों दुर्गापुर और सितरम में नक्सलियों विरोध के चलते मतदान नहीं हो सका। यहां पोलिंग टीम मतदान के निर्धारित जगहों तक पहुंच ही नहीं पाई।
विज्ञापन
छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच दुर्गापुर में नक्सलियों के ईवीएम मशीन लूट लेने की सूचना भी मिली है।