{"_id":"68517103b166bfd53f0b5b4c","slug":"first-online-marriage-proposal-then-lakhs-of-rupees-extorted-from-the-girl-by-promising-job-in-raipur-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: पहले ऑनलाइन विवाह का प्रस्ताव, फिर युवती को नौकरी लगाने का झांसा देकर ऐंठा लाखों रुपये, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: पहले ऑनलाइन विवाह का प्रस्ताव, फिर युवती को नौकरी लगाने का झांसा देकर ऐंठा लाखों रुपये, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Jun 2025 07:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:13 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी किया था। आरोपी स्वयं को एसईसीएल में कलर्क के पद पर पदस्थ होना बताकर प्रार्थिया को झांसा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी किया था। आरोपी स्वयं को एसईसीएल में कलर्क के पद पर पदस्थ होना बताकर प्रार्थिया को झांसा दिया था। प्रार्थिया से पांच लाख 38 हजार रुपये की ठगी किया था।
प्रार्थिया निवासी आजाद चौक रायपुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सितम्बर 2024 में उसे मुकेश कुमार साहू नामक व्यक्ति का ऑनलाइन विवाह का प्रस्ताव आया। दोनों के मध्य विवाह का बात चल रहा था। मुकेश कुमार साहू ने स्वयं को एसईसीएल में कलर्क के पद पर कार्यरत होना बताया। इसी दौरान मुकेश कुमार साहू ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेते हुये उसकी नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 5 पांच 38 हजार रुपये वसूले, लेकिन प्रार्थिया का नौकरी नहीं लगाया और ना ही उसका पैसा वापस दिया।
पुलिस मे प्रार्थिया से घटना और आरोपी के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। जिस मोबाइल नंबर से प्रार्थिया के मोबाइल फोन पर कॉल आया था, उस मोबाइल नंबर सहित उससे संबंधित अन्य नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही प्रार्थिया द्वारा जिन बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर किये गये थे उन बैंक खाता की भी जानकारी एकत्र कर आरोपी को लगातार लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान समस्त तथ्यों का विश्लेषण कर आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मुकेश कुमार साहू को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थिया के साथ ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 25 हजार रुपये और दो नग मोबाइल फोन जब्त किया गया।