फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fireman robbed mobile phone, CCTV exposed, police arrested him in Korba

कोरबा: दमकल कर्मी ने की मोबाइल लूट, सीसीटीवी से खुली पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 05:49 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sun, 05 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

नगर सेना के अधीन कार्यरत एक दमकल कर्मी ने सरेआम मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Fireman robbed mobile phone, CCTV exposed, police arrested him in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में नगर सेना के अधीन कार्यरत एक दमकल कर्मी ने सरेआम मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक युवती एक्टिवा से घण्टाघर से बुधवारी होते हुए सीएसईबी चौकी की ओर जा रही थी। वह स्कूटी पर खड़े होकर फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान प्लसर बाइक से पहुंचे पोड़ीबहार निवासी आकाश शुक्ला, जो दमकल कर्मी है, ने उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। युवती ने शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई। इसमें आरोपी की पहचान दमकल कर्मी आकाश शुक्ला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर पोड़ीबहार से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लूटा हुआ मोबाइल एक दुकान संचालक धनेश्वर राठौर को बेचा था। पुलिस ने उसे भी मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल दुकान संचालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना के समय आकाश शुक्ला शराब के नशे में था और वारदात के बाद पोड़ीबहार से भागने की कोशिश कर रहा था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लूट की घटना में दमकल कर्मी आकाश शुक्ला मुख्य आरोपी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मोबाइल दुकान संचालक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed