फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fire in raipur railway station hotel

रायपुर: रेलवे स्टेशन के होटल में लगी भीषण आग, तेज आवाज के साथ हुआ धमाका, मची चीख पुकार

Fri, 28 Apr 2023 04:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 04:00 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में बीती रात को भीषण आग लग गई। आग लगने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग चीख पुकार करने लगे। यह आग होटल के सामने के हिस्से में लगी थी।

विज्ञापन
fire in raipur railway station hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास एक निजी होटल में बीती रात को भीषण आग लग गई। आग लगने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग चीख पुकार करने लगे। यह आग होटल के सामने के हिस्से में लगी थी। जिस होटल में आग लगा उस होटल में लोग मौजूद थे। उन्हें होटल से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने 
विज्ञापन

भयानक रूप ले लिया। आग लगने के दौरान धमाके की आवाज सुनकर लोग काफी भयभीत हो गए थे। 

मामले में जीआरपी थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि यह घटना बीती रात गुरुवार की है। होटल में काफी लोग मौजूद थे, जिन्हे बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। लाखों का सामान नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed