फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fire in Complex and apartment in Raipur Chhattisgarh

रायपुर: दो जगहों पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अपार्टमेंट और कॉप्लेक्स में मची अफरा तफरी

Fri, 09 Jun 2023 12:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

रायपुर में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार की दोपहर में विरासत अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। जैसे ही आग की खबर फैली लोग फ्लैट से बाहर निकल गए। अपार्टमेंट के  पांचवें माले में आग लगी है।

विज्ञापन
fire in Complex and apartment in Raipur Chhattisgarh
रायपुर स्थित कॉप्लेक्स और अपार्टमेंट में आग लगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार की दोपहर में विरासत अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। जैसे ही आग की खबर फैली लोग फ्लैट से बाहर निकल गए। अपार्टमेंट के  पांचवें माले में आग लगी है। मामला राजधानी के अवंती विहार के विजय नगर चौक का है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले सुबह में मोतीबाग के पीएनबी बैंक में भीषण आग लगी थी। मोतीबाग इलाके के एक कॉप्लेक्स में  स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लगी । भीषण आग लगने से बैंक के सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए। इससे एटीएम समेत पास के 6-7 दुकान भी आग की चपेट में आ गईं। पास खड़ी गाडियां भी जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।  आग लगने की वजह अज्ञात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बताया जाता है कि कॉप्लेक्स में एक शो रूम है। वहीं कई और भी ऑफिस-कॉप्लेक्स हैं। पहले आग एटीएम में लगी। उसके बाद बैंक समेत कई दुकानों में फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा घटनास्थल पर पहुंचे। वहां सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। गोल बाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आग की घटना करीब सुबह 9 बजे की है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उहोंने ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग फैलने से नुकसान काफी ज्यादा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed